NDA Previous Year Question Paper In Hindi

NDA Previous Year Question Paper In Hindi

    

 एनडीए पिछला वर्ष प्रश्न पत्र हिंदी में 


NDA Previous Year Question Paper In Hindi

 एनडीए पिछला वर्ष प्रश्न पत्र हिंदी में

एनडीए पिछला वर्ष का क्वेश्चन पेपर–  NDA के लाखों उम्मीदवार हर साल तैयारी करते है .उन्हें अपनी तैयारी पिछले साल के पेपरों से करनी चाहिए .इससे उम्मीदावर की तैयारी अच्छे से हो जाती है .और इस से उम्मीदवार को पता चल जाता है कि इस एग्जाम में पिछली बार कैसे प्रश्न पूछे गए थे .इसलिए NDA की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इस पोस्ट में NDA परीक्षा से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए .इन्हें आप अच्छे से याद करे.यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे.

1. SONAR अधिकांशतः किनके द्वारा प्रयोग में लाया जाता है?

• डॉक्टर (Doctor)
• इंजीनियर (Engineers)
• अंतरिक्ष यात्री (Astronauts)
• नौ-संचालक (Navigators)
उत्तर. नौ-संचालक (Navigators)

2. निम्नलिखित में से कौनसा एक, अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच पहले कर्नाटक युद्ध का मूल कारण था?

• कर्नाटक की मूल राजनीति में अंग्रेजों तथा फ्रांसीसियों की भागीदारी
• अंग्रेजों को दक्षिण से बाहर निकालने की ड्यूप्ले की महत्वाकांक्षा
• अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच व्यापार प्रतिस्पर्धा
• आस्ट्रियाई राज्यप्राप्ति का युद्ध जिसकी वजह से ब्रिटेन एवं फ्रांस विश्व के सभी भागों में एक दूसरे के शत्रु बन गये
उत्तर. आस्ट्रियाई राज्यप्राप्ति का युद्ध जिसकी वजह से ब्रिटेन एवं फ्रांस विश्व के सभी भागों में एक दूसरे के शत्रु बन गये

3. निम्नलिखित में से किस एक का अपररूप (Allotrope) नहीं होता?

• ऑक्सीजन (Oxygen)
• गंधक (Sulphur)
• नाइट्रोजन (Nitrogen)
• कार्बन (Carbon)
उत्तर. नाइट्रोजन (Nitrogen)

4. नोक्रेक जीवमण्डल रिजर्व (Biosphere Reserve) कहाँ अवस्थित है?

• अरुणाचल प्रदेश
• असम
• सिक्किम
• मेघालय
उत्तर. मेघालय

5. सीमेण्ट के निर्माण में प्रयुक्त सबसे महत्वपूर्ण कच्चे माल कौनसे हैं?

• पोटैशियम नाइट्रेट, चारकोल और गंधक
• चूना पत्थर, मृत्तिका और जिप्सम
• संक्रमण धातु ऑक्साइड, सोडियम हाइड्रॉक्साइड या पोटैशियम हाइड्रोक्साइड
• चूना पत्थर, सोडियम कार्बोनेट और सिलिका
उत्तर. चूना पत्थर, मृत्तिका और जिप्सम

6. मैकरेल आकाश किस मेघ प्रारूप से सम्बद्ध है?

• कपासीवर्षी (Cumulo-Nimbus)
• स्तरी कपासी (Strato-Cumulus)
• मध्य कपासी (Alto-Cumulus)
• पक्षाभ कपासी (Cirro-Cumulus)
उत्तर. मध्य कपासी (Alto-Cumulus)

7. निम्नलिखित में से कौनसा एक कथन होम रूल आन्दोलन के सम्बन्ध में सही नहीं है?

• यह आन्दोलन, 1917 में बहुत अधिक आगे जाने के उपरान्त, और आगे जाने की बजाय, 1918 में धीरे-धीरे ह्रासोन्मुख (Declined) हुआ
• इस आन्दोलन की नेता एनी बेसेंट ने गरमदलीयों के प्रवेश का विरोध नहीं किया।
• राष्ट्रवादी नेताओं के बीच सतत मतभेद की वजह से यह आन्दोलन कमजोर से कमजोर होता चला गया
• यह आन्दोलन महात्मा गांधी द्वारा फिर से पुन र्जीवित (Revived) किया गया
उत्तर. यह आन्दोलन महात्मा गांधी द्वारा फिर से पुन र्जीवित (Revived) किया गया

8. निम्नलिखित में कौनसा नगर गुप्त शासन काल में रेशमी वस्त्र का सर्वोत्तम उत्पादक था?

• पाटलिपुत्र
• मुर्शिदाबाद
• गाजीपुर
• वाराणसी
उत्तर. मुर्शिदाबाद

9. निम्नलिखित में से कौनसा एक, अजंता के गुफाचित्रण (Cave Paintings) के विषय में सही नहीं है?

• दृश्य पृथक् पृथक् ढांचों में न होकर एक दूसरे में घुले मिले हैं।
• दृश्य स्वरूप से धार्मिक एवं पंथनिरपेक्ष दोनों है।
• गांधार कला का प्रभाव दिखता है।
• दृश्य ज्यादातर जातक कथा को दर्शाते हैं।
उत्तर. गांधार कला का प्रभाव दिखता है।

10. गांधीजी चम्पारण क्यों गए?

• सत्याग्रह आन्दोलन का आरम्भ करने के लिए।
• असहयोग आन्दोलन का आरम्भ करने के लिए।
• नील की खेती करने वालों की शिकायतों की जाँच-पड़ताल करने के लिए
• जमींदारों के खिलाफ लड़ने के लिए
उत्तर. नील की खेती करने वालों की शिकायतों की जाँच-पड़ताल करने के लिए

11. भारत में नवरोज त्यौहार कौन मनाते हैं?

• हिन्दू
• मुस्लिम
• पारसी
• क्रिश्चियन
उत्तर. पारसी

12. निम्नलिखित में कौनसा एक युद्ध, सालबाई की संधि के द्वारा समाप्त हुआ?

• प्रथम मराठा युद्ध
• द्वितीय मराठा युद्ध
• तृतीय मराठा युद्ध
• चतुर्थ मैसूर युद्ध
उत्तर. प्रथम मराठा युद्ध

13. अचिह्नित नाल चुम्बक की ध्रुवता (Polarity) का निर्धारण किसके प्रयोग से किया जा सकता है?

• एक आवेशित काँच की छड़
• एक चुम्बकीय दिक्-सूचक
• एक विद्युतदर्शी
• एक अन्य अचिह्नित दंड चुम्बक
उत्तर. एक चुम्बकीय दिक्-सूचक

14. किस देश में भारतीय सैन्य हस्तक्षेप को ‘ऑपरेशन कैक्टस’ नाम दिया गया?

• मालदीव
• श्रीलंका
• बांग्लादेश
• भूटान
उत्तर. मालदीव

15. निम्नलिखित में से कौनसा एक, सल्फ्यूरिक अम्ल का तुल्यांकी भार (Equivalent Weight) है? (परमाणु भार : H = 1, S = 32,O = 16)

• 98
• 60
• 100
• 49
उत्तर. 49

16. परम्परागत कर्णपालि छेदन प्रक्रम में खून नहीं बहता इसका क्या कारण है?

• हृदय कर्णपालियों को (Earlobes) को खून की आपूर्ति नहीं करता।
• कर्णपालियों में पाये जाने वाली उपास्थियों में,शरीर के अन्य भागों के विपरीत, अपेक्षाकृत कम खून की आपूर्ति होती है।
• कर्णपालियों में मृत अविभाजक ऊतक होते हैं।
• कर्णपालि छेदन में इस्तेमाल होने वाली सुई निर्जर्म की हुई होती है।
उत्तर. कर्णपालियों में पाये जाने वाली उपास्थियों में,शरीर के अन्य भागों के विपरीत, अपेक्षाकृत कम खून की आपूर्ति होती है।

17. दोलायमान लोलक (Swinging Pendulum) में अधिकतम त्वरण किस स्थान पर होता है?

• दोलन के तल पर
• दोलन के दो छोरों पर
• दोलन के हरेक बिन्दु पर
• दोलन के किसी विशेष भाग पर नहीं
उत्तर. दोलन के दो छोरों पर

18. जब एक विद्युत् सुरक्षा फ्यूज का अनुमतांक (चिह्नित) 16 A है, तो इसका मतलब है कि

• यदि धारा 16 A से कम है, तो वह काम नहीं करेगा।
• उसका प्रतिरोध 16 Ω है।
• यदि तापमान 16°C से अधिक है, तो वह काम करेगा
• यदि धारा 16 A से अधिक हो जाएगी, तो वह फुक (टूट) जायेगा
उत्तर. यदि धारा 16 A से अधिक हो जाएगी, तो वह फुक (टूट) जायेगा

19. दूरबीन (Telescopes) को अंतरिक्ष में दूरस्थ आकाश गंगाओं को देखने के लिए मुख्यतः किस हेतु रखा जाता है?

• प्रेक्षित पिण्डों के और नजदीक जाने के लिए
• पृथ्वी के वायुमंडल में प्रकाश या अन्य विकिरणों का अवशोषण रोकने के लिए
• पृथ्वी के आबादी वाले क्षेत्रों से प्रकाश के प्रदूषण को रोकने के लिए
• पृथ्वी की गति के विपरीत दूरबीन के संचालन को रोकने के लिए
उत्तर. प्रेक्षित पिण्डों के और नजदीक जाने के लिए

20. भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन एक निर्वाचकगण द्वारा होता है जो

• संसद के दोनों सदनों के सदस्यों से मिलकर बनता
• केवल राज्य सभा के सदस्यों से मिलकर बनता है।
• संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्यों से मिलकर बनता है।
• केवल लोक सभा के निर्वाचित सदस्यों से मिलकर बनता है।
उत्तर. संसद के दोनों सदनों के सदस्यों से मिलकर बनता

21. हम लिफ्ट में अपेक्षाकृत अधिक भार महसूस करते हैं जब लिफ्ट

• स्थिर गति से नीचे जाती है।
• जैसे ऊपर जाने को होती है।
• स्थिर गति से ऊपर जाती है।
• मुक्त रूप से नीचे उतरती है।
उत्तर. जैसे ऊपर जाने को होती है।

22. भारत में, घरेलू प्रयोजन के लिए बिजली का वितरण किस रूप में किया जाता है?

• 220 V; 50 Hz
• 110 V; 60 Hz
• 220 V; 60 Hz
• 110 V; 50 Hz
उत्तर. 220 V; 50 Hz

23. सूर्य में नाभिकीय संलयन (Nuclear Fusion) प्रक्रम के लिए किस की आवश्यकता है?

• अति उच्च ताप और अति उच्च दाब
• निम्न ताप और उच्च दाब
• उच्च ताप और निम्न दाब
• अति उच्च ताप और कोई दाब नहीं
उत्तर. अति उच्च ताप और अति उच्च दाब

24. भूपृष्ठ का औसत पृष्ठीय ताप कितना है?

• 10°C
• 15°C
• 8°C
• 5°C
उत्तर. 15°C

25. आवास एवं नगरीय निर्धनता उन्मूलन मंत्रालय द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति ने भारत के राज्यों में गंदी बस्ती आबादी का सर्वेक्षण किया. निम्नलिखित में किस एक राज्य को सर्वाधिक गंदी बस्ती आबादी वाले राज्य के रूप में पहचाना गया?

• आंध्र प्रदेश
• मध्य प्रदेश
• महाराष्ट्र
• तमिलनाडु
उत्तर. महाराष्ट्र

26. निम्नलिखित संक्रमणों (Transitions) में से कौनसा एक हाइड्रोजन परमाणु में महत्तम ऊर्जा अन्तर से सम्बद्ध है?

• N = 5 से N =3
• N = 2 से N = 1
• N = 3 से N = 2
• N = 4 से N = 2
उत्तर. N = 2 से N = 1

27. निम्नलिखित में किस एक स्मारक को पूर्व में ‘अखिल भारतीय युद्ध स्मारक’ के रूप में जाना जाता था?

• गेट वे ऑफ इण्डिया
• इण्डिया गेट
• चारमीनार
• लाल किला
उत्तर. इण्डिया गेट

28. वि आयनित (Deionised) जल कैसे उत्पादित होता है?

• कैल्गॉन प्रक्रम द्वारा
• आयन विनिमय रेजिन प्रक्रम द्वारा
• क्लार्क प्रक्रम द्वारा
• परम्यूटिट प्रक्रम द्वारा
उत्तर. आयन विनिमय रेजिन प्रक्रम द्वारा

29. एक पिण्ड का वजन भूमध्य रेखा पर 5 किग्रा है. ध्रुवों पर उसका संभाव्य वजन कित होगा?

• 5 किग्रा
• 5 किग्रा से कम किन्तु शून्य नहीं
• शून्य
• 5 किग्रा से अधिक
उत्तर. 5 किग्रा से कम किन्तु शून्य नहीं

30. आघिल दर्रा (Pass) कहाँ अवस्थित है?

• नेपाल हिमालय श्रेणी
• सिक्किम हिमालय श्रेणी
• पूर्वी हिमालय श्रेणी
• पार हिमालय श्रेणी
उत्तर. पार हिमालय श्रेणी

31. बहुत सारे भारतीयों ने 1827 के जूरी ऐक्ट का विरोध किया. इसके विरोध के आधारों में से एक यह था कि इसने हिन्दू और मुसलमान दोनों को इस ग्रैंड जूरी में स्थान के सम्मान से वंचित किया. अग्रलिखित में से कौन, उस जूरी ऐक्ट के विरोध के लिये जाना जाता है?

• गोपाल कृष्ण गोखले
• लॉर्ड सिन्हा
• सर सैयद अहमद खान
• राजा राममोहन राय
उत्तर. राजा राममोहन राय

32. पोलियो बीमारी किसकी वजह से होती है?

• जीवाणु (Bacteria)
• कवक (Fungi)
• विषाणु (Virus)
• कृमि (Worm)
उत्तर. विषाणु (Virus)

33. एक उष्ण वस्तु, ऊष्मा विकिरण के रूप में अपनी ऊष्मा अपने प्रतिवेश में छोड़ देती है. ऊष्मा हानि की दर किस पर निर्भर रहती है?

• वस्तु के तापमान पर
• प्रतिवेश (Surrounding) के तापमान पर
• वस्तु और प्रतिवेश के तापमान के अन्तर पर
• वस्तु और प्रतिवेश के औसत तापमान पर
उत्तर. वस्तु और प्रतिवेश के तापमान के अन्तर पर

34. निम्नलिखित शैलों में कौनसा एक, एक ही समूह से सम्बन्धित नहीं है?

• शेल (Shale)
• चूना पत्थर (Limestone)
• स्लेट (Slate)
• बालुकाश्म (Sandstone)
उत्तर. स्लेट (Slate)

35. निम्नलिखित भूभागों में से किस में वेध कूप (Bore Wells) और नहरें (Canals) आसानी से खोदी जा सकती है?

• प्रायद्वीपीय भारत के नाइस, ग्रेनाइट और बेसाल्ट वाले भूभाग
• उत्तर पूर्व भारत का तरंगित और बिन्दुकित पहाड़ी भूभाग
• उत्तरी मैदानों का मृदु जलोढ़क (Soft Alluvium)
• सामान्य भौम जलस्तर के नीचे परिरुद्ध जलभर
उत्तर. उत्तरी मैदानों का मृदु जलोढ़क (Soft Alluvium)

36. 1947 में भारत का पहला प्रधानमंत्री किसके द्वारा नियुक्त किया गया?

• गवर्नर जनरल
• भारत का राष्ट्रपति
• महात्मा गांधी
• डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक समिति
उत्तर. गवर्नर जनरल

37. निम्नलिखित में से कौनसा समूह, प्राणी कोशिकाओं में विद्यमान है?

• सूत्र कणिका, कोशिका-कला, कोशिका भित्ति,कोशिका द्रव्य
• हरित लवक, कोशिका-द्रव्य, धानी, केन्द्रक
• केन्द्रक, कोशिका कला, सूत्र कणिका, कोशिका द्रव्य
• धानी, कोशिका-कला, केन्द्रक, सूत्र कणिका
उत्तर. केन्द्रक, कोशिका कला, सूत्र कणिका, कोशिका द्रव्य

38. मच्छर के काटने से शरीर में प्रवेश करने के बाद,मलेरिया परजीवी (Plasmodium) प्रारम्भिक गुणन कहाँ दिखाता है?

• रीढ़ रज्जु में (Spinal Chord)
• रुधिर (Blood) में
• यकृत (Liver) में
• तिल्ली (Spleen) में
उत्तर. रुधिर (Blood) में

39. निम्नलिखित में से वह कौनसा एक, विद्युत् रासायनिक सेल है, जिसका पुनः पूरण नहीं किया जा सकता?

• विद्युत् अपघटनी (Electrolytic) सेल
• संचायक (Storage) सेल
• प्राथमिक (Primary) सेल
• ईंधन (Fuel) सेल
उत्तर. प्राथमिक (Primary) सेल

40. वर्षा का विस्तृत परिसर और विविधता, वेग प्रवाही स्वरूप का, पवनों का उत्क्रमण और अनिश्चित आगमन किसके अभिलक्षण हैं?

• पश्चिमी पवन
• व्यापारिक पवन
• मानसून
• प्रति व्यापारिक पवन
उत्तर. मानसून

41. डेक्कन ट्रैप शैल समूह किसके कारण बना?

• परिरक्षित उद्गार (Shield Eruption)
• संयुक्त उद्गार (Composite Eruption)
• ज्वलामुखी कुण्ड उद्गार (Caldera Eruption)
• पूर बेसाल्ट उद्गार (Flood Basalt Eruption)
उत्तर. परिरक्षित उद्गार (Shield Eruption)

42. निम्नलिखित कथनों में कौनसा एक सही है? लोकतंत्र में प्रेस को अनिवार्यत

• स्वतंत्र और निष्पक्ष होना चाहिए
• सरकारी नीतियों के प्रति प्रतिबद्ध होना चाहिए।
• सरकार की उपलब्धियों पर, बिना इसकी नीतियों की आलोचना किए, विशेष बल देना चाहिए
• सरकारी नीतियों की आलोचना करनी चाहिए
उत्तर. स्वतंत्र और निष्पक्ष होना चाहिए

43. रुधिर के निम्नलिखित भागों में से कौनसा एक भाग शरीर की रक्षा का काम करता है?

• बिम्बाणु (Platelets)
• श्वेत रुधिर कोशिकाएँ
• हीमोग्लोबिन
• लाल रुधिर कोशिकाएँ
उत्तर. श्वेत रुधिर कोशिकाएँ

44. निम्नलिखित में कौन एक, 1857 में ब्रिटिश के खिलाफ बगावत में मुख्य रूप से उठ खड़ी हुई?

• पंजाब आर्मी
• मद्रास रेजीमेंट
• बंगाल आर्मी
• अवध रेजीमेंट
उत्तर. बंगाल आर्मी

45. वर्ष 2012 के लिए, सांस्कृतिक सामंजस्य के लिए प्रथम टैगोर पुरस्कार निम्नलिखित में किसे दिया गया?

• जसराज
• रवि शंकर
• निखिल बनर्जी
• भीमसेन जोशी
उत्तर. रवि शंकर

46. निम्नलिखित में कौन, हाल ही में (मई 2012) एशियाई विकास बैंक के शासक मण्डल का अध्यक्ष निर्वाचित हुआ था?

• प्रणब मुखर्जी
• मोन्टेक सिंह अहलूवालिया
• दुव्वुरी सुब्बाराव
• आदित्य पुरी
उत्तर. प्रणब मुखर्जी

47. 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में AIDS की केस परिभाषा में निम्नलिखित में से कौनसा एक, मुख्य रोगविषयक लक्षण में शामिल नहीं है?

• 1 महीने से ज्यादा की दीर्घ स्थायी खांसी
• वजन में कमी
• दीर्घकाली दस्त (Chronic Diarrhoea)
• दीर्घकालीन ज्वर (Prolonged Fever)
उत्तर. 1 महीने से ज्यादा की दीर्घ स्थायी खांसी

48. UN ने हाल ही में किसी एक दक्षिण एशियाई देश में मानवाधिकार उल्लंघन (Human Right Violation) के खिलाफ संकल्प पारित किया है. निम्नलिखित में कौन सा एक, वह देश था?

• नेपाल
• भारत
• पाकिस्तान
• श्रीलंका
उत्तर. श्रीलंका

49. निम्नलिखित में से किसे संसद के दोनों सदनों में बोलने का, और अन्यथा दोनों सदनों की कार्यवाही में भाग लेने का तथा किसी भी संसदीय समिति का सदस्य बनने का अधिकार है, किन्तु वह मत देने के लिए अधिकृत नहीं है?

• अध्यक्ष, वित्त आयोग
• महान्यायवादी
• नियंत्रक महालेखापरीक्षक
• मुख्य चुनाव आयुक्त
उत्तर. महान्यायवादी

50. वायु (Air)

• हमेशा एक यौगिक (Compound) है
• हमेशा एक मिश्रण (Mixture) है।
• प्रदूषण रहित क्षेत्रों में एक यौगिक है।
• औद्योगिक क्षेत्रों में एक मिश्रण है।
उत्तर. हमेशा एक मिश्रण (Mixture) है।

51. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बनाई गई स्टिलवेल रोड,निम्नलिखित में किस एक देश को नहीं छूती?

• म्यांमार
• थाइलैण्ड
• चीन
• भारत
उत्तर. थाइलैण्ड

52. निम्नलिखित जलसंक्रामक (Water-Borne) बीमारियों में से कौनसी एक, बैक्टीरिया की वजह से नहीं होती?

• EGT (Cholera)
• आन्त्रज्वर (Typhoid)
• बैसिलरी पेचिश (Bacillary Dysentery)
• यकृतशोथ A (Hepatitis A)
उत्तर. यकृतशोथ A (Hepatitis A)

53. फेरल का नियम किसके विक्षेप (Deflection) से सम्बन्धित है?

• शीत वायु संहति
• उष्ण वायु संहति
• मानसून वायु संहति
• व्यापारिक पवन एवं महासागरी धाराएँ
उत्तर. व्यापारिक पवन एवं महासागरी धाराएँ

54. निम्नलिखित में से कौनसा एक, हमारे शरीर का कठोरतम अंग है?

• सिर की करोटि हड्डियाँ (Skull Bones)
• अंगूठे के नाखून (Thumb Nails)
• दांतों का इनैमल
• मेरु कशेरुक (Spinal Vertebra)
उत्तर. दांतों का इनैमल

55. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा एक, सही है? जीवित जीवों के पाचक तंत्र में-

• ग्लूकोस ग्लिसरॉल में टूट जाता है।
• ग्लूकोस ग्लाइकोजन में परिवर्तित हो जाता है।
• ग्लूकोस कार्बन डाइऑक्साइड और जल में टूट जाता है।
• प्रोटीन ऐमिनो अम्लों में टूट जाते हैं।
उत्तर. प्रोटीन ऐमिनो अम्लों में टूट जाते हैं।

56. सामान्यतः संसद किस सूची में परिगणित विषयों पर विधि निर्माण कर सकती है?

• संघ सूची (The Union List)
• समवर्ती सूची (The Concurrent List)
• राज्य सूची (The State List)
• संघ सूची भी और समवर्ती सूची भी
उत्तर. संघ सूची भी और समवर्ती सूची भी

57. कार के अग्रदीप के रूप में प्रयोग में लाया जाने वाला दर्पण कैसा होता है?

• गोलीय अवतल (Spherical Concave)
• समतल (Plane)
• बेलनाकार (Cylindrical)
• परवलयिक अवतल (Parabolic Concave)
उत्तर. गोलीय अवतल (Spherical Concave)

58. दक्षिण अफ्रीका के घास स्थल प्रदेश को क्या कहते हैं?

• सेल्वास
• डाउन्स
• वल्ड्ट
• लानोस
उत्तर. वल्ड्ट

59. एकसमान त्रिज्या की एक लोहे की और एक काठ की गेंदे निर्वात में ‘H’ ऊँचाई से मोचित की गयीं. भूतल पर पहुँचने में लगने वाला समय

• लोहे की गेंद के लिए अधिक होगा
• काठ की गेंद के लिए अधिक होगा
• दोनों के लिए बराबर होगा
• उनके भार के अनुपात में होगा
उत्तर. दोनों के लिए बराबर होगा

60. भारतीय वैज्ञानिक प्रो. विजय राघवन, जो वर्ष 2012 में रॉयल सोसायटी के फेलो निर्वाचित हुए हैं, किस रूप में। मशहूर हैं?

• जैव प्रौद्योगिकीविद् (Biotechnologist)
• रसायनशास्त्री (Chemist)
• कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist)
• प्रक्षेपास्त्र इंजीनियर (Missile Engineer)
उत्तर. जैव प्रौद्योगिकीविद् (Biotechnologist)

61. भारत में उष्ण कटिबंधीय सवाना (AW) प्रारूप की जलवायु अधिकांशतः कहाँ मिलती है?

• राजस्थान मरुस्थल प्रदेश
• प्रायद्वीपीय पठारी प्रदेश
• जम्मू-कश्मीर प्रदेश
• उत्तर पूर्वी प्रदेश
उत्तर. प्रायद्वीपीय पठारी प्रदेश

Antonym Of The Bold Word 

बोल्ड शब्द का विलोम शब्द

62. He Was Deeply Hurt By Her Curt Reply.

• Abrupt
• Short
• Expansive
• Rudeabrupt
Answer. Expansive

63. The Government Has Enhanced The Tuition Fees In Schools And Colleges.

• Magnified
• Aggravated
• Decreased
• Augmented
Answer. Decreased

64. He Agreed Reluctantly To Sign The Form But Looked Ill At Ease.

• Embarrassed
• Comfortable
• Welcome
• Easy
Answer. Comfortable

65. My Mother Has Been Working Hard For The Last Two Weeks And She Feels Run Down.

• Energetic
• Cold
• Emotional
• Morbid
Answer. Energetic

66. The Baby Has A Very Delicate Body.

• Crude
• Strong
• Hard
• Bony
Answer. Strong

67. The Child Was Abducted When He Was Going To School.

• Seized
• Set Free
• Kidnapped
• Ransomed
Answer. Set Free

68. A Small Altercation Between The Children Started Off A Riot.

• Quarrel
• Friendly Discussion
• Contest
• Race
Answer. Quarrel

69. He Aims At Perfection In Whatever Job He Undertakes.

• Deficiency
• Immaturity
• Badness
• Completeness
Answer. Deficiency

70. He Was Asked To Accelerate The Pace Of Work.

• Check
• Control
• Slacken
• Supervise
Answer. Control

71. The Three States Signed A Pact To Have Collective Economy.

• Distributive
• Disintegrative
• Individual
• Divided
Answer. Distributive

Synonym Of The Bold Word

बोल्ड शब्द का पर्यायवाची

72. Momentous Changes Are Taking Place In The Social And Economic Life Of India.

• Notorious
• Momentary
• Official
• Enormous
Answer. Enormous

73. He Was A Charismatic Leader.

• Exceptionally Fascinating
• Particularly Popular
• Compulsively Pleasant
• Strangely Haunting
Answer. Exceptionally Fascinating

74. She Is Pretty Insipid Young Lady.

• Clever
• Lazy
• Dull
• Lean
Answer. Dull

75. He Is Very Obliging By Nature.

• Helpful
• Nice
• Thankful
• Compelling
Answer. Helpful

76. She Was Completely Engrossed In Her Work.

• Disturbed
• Absorbed
• Fatigued
• Successful
Answer. Absorbed

77. She Thought That Running Into Her Old Friend Was A Stroke Of Fate.

• Meeting By Chance
• Colliding
• Travelling With
• Quarrelling With
Answer. Meeting By Chance

78. We Should Not Allow Adversity To Discourage Us.

• Poverty
• Darkness
• Time Of Trouble
• Unfriendly Criticism
Answer. Time Of Trouble

79. It Is The Difficulty Or Scarcity Of A Thing That It Makes It Precious.

• Poverty
• Absence
• Insufficiency
• Disappearance
Answer. Insufficiency

80. His Condition Deteriorated Day-By-Day.

• Went Bad
• Grew Worse
• Went Down
• Grew Bad
Answer. Grew Worse

81. He Is An Indefatigable Worker.

• Tired
• Tireless
• Brave
• Skilful
Answer. Tireless

82. 3x + 4y – 5z = 0 के समान्तर (1, 2, 3) से गुजरने वाले तल का समीकरण क्या है?

• 3r + 4y + 5z + 4 = 0
• 3r + 4y – 5z +14 = 0
• 3x + 4y – 5z + 4 = 0
• 3x + 4y – 5z – 4 = 0
उत्तर. 3x + 4y – 5z + 4 = 0

83. 10 प्रेक्षणों का माध्य 5 है. यदि प्रत्येक प्रेक्षण में 2 जोड़ा जाए और फिर उसमें 3 से गुणा किया जाए, तब नया माध्य क्या होगा?

• 5
• 7
• 15
• 21
उत्तर. 21

84. निम्नलिखित में कौनसा एक सही है?

• एक घटना जिसमें कोई भी प्रतिदर्श बिन्दु नहीं है,प्रारम्भिक घटना कहलाती है।
• एक घटना जिसमें एक प्रतिदर्श बिन्दु हो,प्रारम्भिक घटना कहलाती है।
• एक घटना जिसमें दो प्रतिदर्श बिन्दु हों, प्रारम्भिक घटना कहलाती है।
• एक घटना जिसमें अनेक प्रतिदर्श बिन्दु हों,प्रारम्भिक घटना कहलाती है।
उत्तर. एक घटना जिसमें अनेक प्रतिदर्श बिन्दु हों,प्रारम्भिक घटना कहलाती है।

85. उस सरल रेखा का समीकरण क्या है जो X – अक्ष से 45° का कोण बनाती है तथा इसका Y-अंतःखंड 101 इकाई है?

• 10x + 101y = 1
• 101x + Y = 1
• X + Y – 101 = 0
• X – Y + 101 = 0
उत्तर. X – Y + 101 = 0

86. बिन्दु (1,2,0) की Yz तल से क्या दूरी है?

• 1 इकाई
• 2 इकाई
• 3 इकाई
• 4 इकाई
उत्तर. 1 इकाई

87. यदि सरल रेखा (2x + 3y + 4) + Λ(6x – Y + 12) = 0 Y-अक्ष के समान्तर हो, तो Λ का मान क्या है?

• 3
• – 6
• 4
• – 3
उत्तर. 3

88. किसी समान्तर श्रेणी के प्रथम 10 पदों एवं 20 पदों का योग क्रमशः 120 तथा 440 है. इसका प्रथम पद क्या है?

• 2
• 3
• 4
• 5
उत्तर. 3

89. यदि कुछ प्रेक्षणों का माध्य 40 हो तथा मानक विचलन 8 हो, तब विचरण गुणांक क्या है?

• 1%
• 10%
• 20%
• 30%
उत्तर. 20%

90. यदि बिन्दु (2, 4), (2, 6) एवं (2 + √3, K) किसी समबाहु त्रिभुज के शीर्ष हों, तो K का मान क्या है?

• 6
• 5
• -3
• 1
उत्तर. 5

91. बच्चों के समुच्चय पर, सम्बन्ध ‘इसका पिता वही है जो उसका’ क्या है?

• केवल स्वतुल्य
• केवल सममित
• केवल संक्रामक
• एक तुल्यता सम्बन्ध
उत्तर. एक तुल्यता सम्बन्ध

92. शब्द ‘BASEBALL’ के सभी अक्षरों से बन सकने वाले क्रमचयों की संख्या क्या है?

• 540
• 1260
• 3780
• 5040
उत्तर. 5040

93. किसी बिन्दु का उस बिन्दुपथ का समीकरण, जो बिन्दुओं (1,0) एवं (0,-2) से हमेशा सम दूरी पर हैं, क्या है?

• 2x + 4y + 3 = 0
• 4x + 2y + 3 = 0
• 2x + 4y – 3 = 0
• 4x + 2y – 3 = 0
उत्तर. 2x + 4y + 3 = 0

94. रेखा Y = 0, बिन्दुओं (3, – 5) एवं ( -4, 7) को जोड़ने वाली रेखा को किस अनुपात में विभाजित करती है?

• 3 : 4
• 4 : 5
• 5 : 7
• 7 : 9
उत्तर. 5 : 7

95. यदि बिन्दुओं (7,1, – 3) एवं (4, 5, Λ) के बीच की दूरी 13 इकाई हो, तो Λ के मानों में से एक मान क्या है?

• 20
• 10
• 9
• 8
उत्तर. 9

96. बारम्बारता वक्र क्या हो सकता है?

• सममित
• धनात्मक विषमतलीय
• ऋणात्मक विषमतलीय
• उपर्युक्त सभी
उत्तर. उपर्युक्त सभी

97. किसी चर के 27 प्रेक्षणों की माध्यिका 18 है. तीनज्यादा प्रेक्षण लिए गए और इन प्रेक्षणों के मान 16, 18 एवं 50 हैं. इन 30 प्रेक्षणों की माध्यिका क्या है?

• 18
• 19
• 25-5
• अपर्याप्त आँकड़ों की वजह से ज्ञात नहीं कर सकते
उत्तर. 18

98. रेखाओं Y = X,Y = 0 एवं = 4 द्वारा परिबद्ध क्षेत्र का क्षेत्रफल क्या है?

• 4 वर्ग इकाई
• 8 वर्ग इकाई
• 12 वर्ग इकाई
• 16 वर्ग इकाई
उत्तर. 8 वर्ग इकाई

99. बिन्दु (4, 3) से X अक्ष एवं Y-अक्ष पर लम्ब डाले गये हैं. यदि इन लम्बों की लम्बाइयाँ क्रमशः P, Q हों, तो निम्नलिखित में कौनसा एक, सही है?

• P = Q
• 3p = 4q
• 4p = 3q
• P + Q = 5
उत्तर. 4p = 3q

100. 7,9,11, 13, 15 का मानक विचलन क्या है?

• 2.4
• 2.5
• 2.7
• 2.8
उत्तर. 2.8

101. किसी समान्तर श्रेणी के प्रथम 10 पदों एवं 20 पदों का योग क्रमशः 120 तथा 440 है. सर्वान्तर क्या है?

• 1
• 2
• 3
• 4
उत्तर. 2

102. बिन्दु (5,1), (1,-1) तथा (11,4) क्या हैं?

• संरेख
• समकोण त्रिभुज के शीर्ष
• समबाहु त्रिभुज के शीर्ष
• समद्विबाहु त्रिभुज के शीर्ष
उत्तर. संरेख

103. 10 ट्रायलों में, जिसमें सफलता की प्रायिकता 2/3 हो,सफलताओं की प्रायिकतम संख्या क्या है?

• 10
• 7
• 5
• 4
उत्तर. 7

104. निम्नलिखित में कौनसा एक, परिक्षेपण माप है?

• माध्य
• माध्यिका
• बहुलक
• मानक विचलन
उत्तर. मानक विचलन

105. 20 प्रेक्षणों का 30 से मापित विचलनों का बीजीय योग 2 है. प्रेक्षणों का माध्य क्या होगा?

• 30
• 32
• 30.2
• 30.1
उत्तर. 30.1

106. तीन संरेख बिन्दुओं से समदूरस्थ किसी बिन्दु का बिन्दुपथ क्या है?

• सरल रेखा
• बिन्दु युग्म
• बिन्दु
• रिक्त समुच्चय
उत्तर. रिक्त समुच्चय

107. कोटि M और घात N वाले अवकल समीकरण पर विचार कीजिये. निम्नलिखित में कौनसा एक युग्म सम्भव नहीं है?

• (3, 2)
• (2,3/2)
• (2,4)
• (2, 2)
उत्तर. (2,3/2)

NDA परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में nda question paper 2020 with solution nda Sample paper in hindi nda solved paper of last ten years pdf download NDA question papers 2019 NDA model papers in PDF nda paper 2018 pdf download nda question paper in hindi medium एनडीए पिछला वर्ष प्रश्न पत्र हिंदी में nda paper in hindi से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.



Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form