Class 10th Hindi पाठ 17- संस्कृति भदंत आनंद कौसल्यायन

पाठ 17- संस्कृति भदंत आनंद कौसल्यायन 

(जीवन परिचय) 

भदंत आनंद कौसल्यायन का जन्म सन् 1905 में पंजाब के अंबाला जिले के सोहाना गाँव में हुआ। उनके बचपन का नाम हरनाम दास था। उन्होंने लाहौर के नेशनल कॉलिज से बी.ए. किया। अनन्य हिंदी सेवी कौसल्यायन जी बौद्ध भिक्षु थे और उन्होंने देश-विदेश की काफ़ी यात्राएँ की तथा बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया। वे गांधी जी के साथ लंबे अर्से तक वर्धा में रहे। सन् 1988 में उनका निधन हो गया। भदंत आनंद कौसल्यायन की 20 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। जिनमें भिक्षु के पत्र, जो भूल ना सका, आह! ऐसी दरिद्रता, बहानेबाजी, यदि बाबा ना होते, रेल का टिकट, कहाँ क्या देखा आदि प्रमुख हैं। बौद्धधर्म-दर्शन संबंधित उनके मौलिक और अनूदित अनेक ग्रंथ हैं जिनमें जातक कथाओं का अनुवाद विशेष उल्लेखनीय है। देश-विदेश के भ्रमण ने भदंत जी को अनुभव की व्यापकता प्रदान की और उनकी सृजनात्मकता को समृद्ध किया। उन्होंने हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग और राष्ट्र भाषा प्रचार समिति, वर्धा के माध्यम से देश-विदेश में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार का महत्त्वपूर्ण कार्य किया। वे गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से विशेष प्रभावित थे। सरल, सहज बोलचाल की भाषा में लिखे उनके निबंध, संस्मरण और यात्रा वृत्तांत काफ़ी चर्चित रहे हैं।

 ( प्रश्न - उत्तर. )

 1. लेखक की दृष्टि में 'सभ्यता' और 'संस्कृति' की सही समझ अब तक क्यों नहीं बन पाई है? 

 उत्तर:- लेखक की दृष्टि में सभ्यता और संस्कृति शब्दों का प्रयोग बहुत ही मनमाने ढ़ंग से होता है। इनके साथ अनेक विशेषण लग जाते हैं; जैसे - भौतिक-सभ्यता और आध्यात्मिक-सभ्यता इन विशेषणों के कारण शब्दों का अर्थ बदलता रहता है। और इन विशेषणों के कारण इन शब्दों की समझ और गड़बड़ा जाती है। इसी कारण लेखक इस विषय पर अपनी कोई स्थायी सोच नहीं बना पा रहे हैं।

 2. आग की खोज एक बहुत बड़ी खोज क्यों मानी जाती है ? इस खोज के पीछे रही प्रेरणा के मुख्य स्रोत क्या रहे होंगे ? 

 उत्तर:- आग का आविष्कार अपने-आप में एक बहुत बड़ा अविष्कार है क्योंकि उस समय मनुष्य में बुद्धि शक्ति का अधिक विकास नहीं हुआ था। समय की दृष्टि से यह बहुत बड़ी खोज थी। सम्भवत: आग की खोज का मुख्य कारण रौशनी की ज़रुरत तथा पेट की ज्वाला रही होगी। अंधेरे में जब मनुष्य कुछ नहीं देख पा रहा था तब उसे रौशनी की ज़रुरत महसूस हुई होगी, कच्चा माँस का स्वाद अच्छा न लगने के कारण उसे पका कर खाने की इच्छा से आग का आविष्कार हुआ होगा। 

 3. वास्तविक अर्थों में 'संस्कृत व्यक्ति' किसे कहा जा सकता है? 

उत्तर:- वास्तविक अर्थों में 'संस्कृत व्यक्ति' उसे कहा जा सकता है जिसमें अपनी बुद्धि तथा योग्यता के बल पर कुछ नया करने की क्षमता हो। जिस व्यक्ति में ऐसी बुद्धि तथा योग्यता जितनी अधिक मात्रा में होगी वह व्यक्ति उतना ही अधिक संस्कृत होगा। जैसे-न्यूटन, न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का आविष्कार किया। वह संस्कृत मानव था। आज भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों को इस विषय पर न्यूटन से अधिक सभ्य कह सकते हैं, परन्तु संस्कृत नहीं कह सकते।

 4. न्यूटन को संस्कृत मानव कहने के पीछे कौन से तर्क दिए गए हैं ? न्यूटन द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतो एवं ज्ञान की कई दूसरी बारीकियों को जानने वाले लोग भीन्यूटन की तरह संस्कृत नहीं कहला सकते, क्यों ? 

 उत्तर:- न्यूटन ने अपनी बुद्धि -शक्ति से गुरत्वाकर्षण के रहस्य की खोज की इसलिए उसे संस्कृत मानव कह सकते हैं। आज मनुष्य के पास भले ही इस विषय पर अधिक जानकारी होगी पर उसमें वो बुद्धि शक्ति नहीं है जो न्यूटन के पास थी वह केवल न्यूटन द्वारा दी गई जानकारी को बढ़ा रहा है। इसलिए वह न्यूटन से अधिक सभ्य है, संस्कृत नहीं।

 5. किन महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सुई-धागे का आविष्कार हुआ होगा? 

 उत्तर:- सुई-धागे का आविष्कार शरीर को ढ़कने तथा सर्दियों में ठंड से बचने के उद्देश्य से हुआ होगा आवश्यकतानुसार शरीर को सजाने की जरूरत महसूस हुई होगी इसलिए कपड़े के दो टुकडों को एक करके जोड़ने के लिए सुई-धागे का आविष्कार हुआ होगा। 

 6. मानव संस्कृत एक अविभाज्य वस्तु है। किन्हीं दो प्रसंगों का उल्लेख कीजिए जब - (क) मानव संस्कृति को विभाजित करने की चेष्टाएँ की गई।

 उत्तर:- 1. वर्ण व्यवस्था के नाम पर मानव संस्कृति को विभाजित करने की चेष्टाएँ की जाती हैं।

 2. धर्म के नाम पर भी मानव संस्कृति को विभाजित करने की चेष्टाएँ की जाती हैं जिसका परिणाम हम हिंदुस्तान तथा पाकिस्तान नामक दो देश के रूप में देखते हैं। 

 (ख) जब मानव संस्कृति ने अपने एक होने का प्रमाण दिया।

 उत्तर:- 1. संसार के मज़दुरों को सुखी देखने के लिए कार्ल मार्क्स ने अपना सारा जीवन दुख में बिता दिया।

 2. सिद्धार्थ ने अपना घर केवल मानव कल्याण के लिए छोड़ दिया।



 7. आशय स्पष्ट कीजिए - (क) मानव की जो योग्यता उससे आत्म-विनाश के साधनों का आविष्कार कराती है, हम उसे उसकी संस्कृति कहें या असंस्कृति? 

 उत्तर:- मानव हमेशा से ही अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित रहा है इसलिए उसने मानवहित और आत्महित की दृष्टि से अनेकों आविष्कार किए हैं। यह आविष्कार जब मानव कल्याण की भावना से जुड़ जाता है, तो हम उसे संस्कृति कहते हैं। जब मानव की आविष्कार करने की योग्यता, भावना, प्रेरणा और प्रवृत्ति का उपयोग विनाश करने के लिए किया जाता है तब यह असंस्कृति बन जाती है। ऐसी भावनाओं को हम संस्कृति कदापि नहीं कह सकते। रचना और अभिव्यक्ति 

8. लेखक ने अपने दृष्टिकोण से सभ्यता और संस्कृति की एक परिभाषा दी है। आप सभ्यता और संस्कृति के बारे में क्या सोचते हैं, लिखिए। 

 उत्तर:- जैसा कि लेखक ने कहा है कि आज सभ्यता और संस्कृति का प्रयोग अनेक अर्थों में किया जाता है। मनुष्य के रहन-सहन का तरीका सभ्यता के अंतर्गत आता है। संस्कृति जीवन का चिंतन और कलात्मक सृजन है, जो जीवन को समृद्ध बनाती है। सभ्यता को संस्कृति का विकसित रुप भी कह सकते हैं 

 भाषा अध्यन
 
9. निम्नलिखित सामासिक पदों का विग्रह करके समास का भेद भी लिखिए - गलत-सलत. आत्म-विनाश महामानव. पददलित हिन्दू-मुसलिम. यथोचित सप्तर्षि सुलोचन उत्तर:- 1. गलत-सलत - गलत और सलत (द्वंद समास) 2. महामानव - महान है जो मानव (कर्म धारय समास) 3. हिंदू-मुसलिम - हिंदू और मुसलिम (द्वंद समास) 4. सप्तर्षि - सात ऋषियों का समूह (द्विगु समास) 5. आत्म-विनाश - आत्मा का विनाश (तत्पुरुष समास) 6. पददलित - पद से दलित (तत्पुरुष समास) 7. यथोचित - जो उचित हो (अव्ययीभाव समास) 8. सुलोचना - सुंदर लोचन है जिसके (कर्मधारय समास) 

 MCQ Question

 2. मानव की वह योग्यता जो उससे आत्म-विनाश के साधनों का अविष्कार कराती है-
 (a) असभ्यता
 (b) अनैतिकता
 (c) असंस्कृति 
(d) इनमें से कोई नहीं Answer

 Question 3. मनुष्य किसके अनुसार विभिन्न अविष्कार करता है?

 (a) सोच के 
(b) संस्कृति के 
(c) सिद्धांत के
 (d) आवश्यकता के Answer

 Question 4. संस्कृति का संबंध किससे होता है?

 (a) विकास-भावना से (b) कल्याण भावना से (c) आस्था से (d) विनाश से Answer Question 5. गौतम बुद्ध ने अपना घर क्यों त्याग दिया था? (a) मानवता के सुख के लिए (b) बौद्ध धर्म की स्थापना के लिए (c) प्रतिष्ठा पाने के लिए (d) इनमें से कोई नहीं Answer Question 6. मौसम से बचने तथा शरीर को सजाने के लिए किसका अविष्कार किया गया? (a) आभूषण (b) वस्त्र का (c) सूई-धागे का (d) इनमें से कोई नहीं Answer Question 7. संस्कृति का जनक कौन है? (a) पेट भरने वाला (b) संस्कृत पढ़ने वाला (c) तन ढँकने वाला (d) ज्ञान पैदा करने वाला Answer Question 8. मनीषियों से मिलने वाला ज्ञान उनके किस गुण के कारण हमें प्राप्त होता है? (a) सौंदर्य के कारण (b) करूणा के कारण (c) सहज संस्कृति के कारण (d) इनमें से कोई नहीं Answer Question 9. आत्म-विनाश के साधन का आशय है- (a) क्रोध (b) द्वेष (c) लोभ (d) हथियार Answer Question 10. मानव को सुख-सुविधा देने वाले साधन क्या कहलाते हैं? (a) संस्कार (b) सभ्यता (c) असभ्यता (d) प्रतिष्ठा Answer

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form